हिलसा की बेटी ने शराबी पिता को भिजवाया जेल

शहर के दक्षिणी कोयरी टोला मोहल्ले में एक बहादुर बेटी ने अपने ही शराबी पिता को जेल भिजवाकर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है.

हिलसा. शहर के दक्षिणी कोयरी टोला मोहल्ले में एक बहादुर बेटी ने अपने ही शराबी पिता को जेल भिजवाकर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है. इस घटना के बाद शहर के लोग इस लड़की की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं. बताया जाता है कि शहर के दक्षिणी कोयरी टोला में मुकेश कुमार वर्मा आदतन शराबी हैं . आए दिन वे शराब का सेवन कर घर में उत्पात मचाते रहते थे. शराब के नशे में धूत होकर घर के सामानों को तोड़फोड़ करते रहते थे. इस दौरान हुए घर के लोगों के साथ मारपीट भी किया करते थे. रोज-रोज की हरकत से तंग आकर मुकेश कुमार वर्मा की बेटी मुस्कान कुमारी ने हिलसा थाना में पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस द्वारा शराब पीने की पुष्टि होने पर रविवार को शराबी पिता को बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >