Nalanda School Road Problem : नालंदा जिले के हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 के ढिवरापर स्थित सरदार पटेल हाई स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.
मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर अंदर स्थित विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण खासकर बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है.
रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव हो जाने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
विद्यालय के निदेशक द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन
विद्यालय के निदेशक वीरेश कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मुख्य सड़क से विद्यालय तक पक्की गली का निर्माण कराने की मांग की है.
Also Read : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले महंगाई की मार, बिहारशरीफ में चीनी 76 और प्याज 50 रुपये किलो
उन्होंने बताया कि विद्यालय मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर अंदर स्थित है और स्कूल तक जाने वाला रास्ता कच्चा है.
बरसात के दौरान रास्ते में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
बरसात के मौसम में प्रभावित होता है विद्यालय का संचालन
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, रास्ते की समस्या के कारण बारिश के मौसम में विद्यालय का संचालन भी प्रभावित होता है. इस समस्या से नगर परिषद के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.
Also Read : AI से दोस्त की आवाज की हूबहू नकल, फोन कर मांगे 30 हजार ; नालंदा में साइबर ठगी का नया तरीका
विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य सड़क से स्कूल तक पक्की गली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को वर्षभर आवागमन में सुविधा मिल सके.
मुख्य पार्षद धनंजय कुमार का आश्वासन
इधर, गुरुवार को हिलसा नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है.
जल्द ही इसे नगर परिषद की योजना में लेकर कार्य कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.
