बिहार के हिलसा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरीं ट्रेन की बोगियां, हादसा टला

Bihar Goods Train Derails : नालंदा के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. इस घटना के कारण रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा, जिससे रेल और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए. रेलवे अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए हैं और राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

Bihar Goods Train Derails : नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद करनी पड़ी और रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ. रेलवे ने राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.

हिलसा रेलवे स्टेशन पर डिरेल हुई मालगाड़ी

सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे हिलसा रेलवे स्टेशन पर फतुहा से इस्लामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चार खाली बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में चारों बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं. राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्टेशन पर कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित

मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद चिकसौरा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया. इसके चलते सड़क यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

राहत और मरम्मत कार्य में जुटा रेलवे

घटना की सूचना मिलते ही दानापुर रेल मंडल के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. रेलवे ने ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और परिचालन सामान्य करने के लिए राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.

स्पेशल इंजन की मदद से हटाई जाएंगी बोगियां

रेल अधिकारियों ने बताया कि फतुहा की ओर से एक स्पेशल इंजन मंगाया जा रहा है. इसकी मदद से डिरेल हुई बोगियों को अलग कर हटाया जाएगा, ताकि दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कराया जा सके.

हादसे के कारणों की होगी जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही ट्रैक की मरम्मत और परिचालन बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

Also Read : बिहारशरीफ में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >