Biharsharif News : बिहारशरीफ के हिलसा प्रखंड क्षेत्र के इंदौत गांव स्थित मिठी कुआं परिसर में गांव-समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार को श्री-श्री अखंड कीर्तन पूजा समिति की ओर से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया. पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार की सुबह 9 बजे अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ.
आकर्षक ढंग से सजाया गया परिसर
अखंड कीर्तन को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कीर्तन में श्रद्धालु बारी-बारी से शामिल होकर भगवान का भजन-कीर्तन कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
सुख-शांति और भाईचारे के लिए आयोजन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सुख-शांति, आपसी भाईचारा और समृद्धि बनी रहे, इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजन किया जाता है.
बुधवार सुबह होगी पूर्णाहुति
बुधवार की सुबह 9 बजे 24 घंटे पूरा होने के बाद अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद
मौके पर जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, मुखिया अजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, पूर्व मुखिया शिशुपाल कुमार, सरपंच इंद्रजीत पांडेय, अरुण चौधरी, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, विवेक कुमार, पंकज पासवान, रोहित, संतोष कुमार एवं सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं.
