नालंदा के हिलसा में तीन दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर, 33 आवेदन में 30 का हुआ पंजीकरण

हिलसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर में 30 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ. शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए और आवश्यक जानकारी दी गई.

Disability check camp: हिलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 30 आवेदनों का पंजीकरण किया गया. शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के आठ तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 25 लाभार्थी शामिल हुए.

जांच के दौरान लाभार्थियों की दिव्यांगता का आकलन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गयी. जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गये.

लाभार्थियों को दी गयी आवश्यक जानकारी

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों और उनके परिजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के साथ इससे संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. संबंधित कर्मियों ने प्रमाण पत्र के लिए जरूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया.

अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ चंदन कुमार, हिलसा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशील कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सागर, डॉ. मनीष शंकर, रंजीत रंजन तथा बीआरसी हिलसा के शिक्षा विभाग से जुड़े अशोक कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

Also Watch : VIDEO : प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट करने वाले SK आजाद के 'काले कारनामे', वीडियो में देखिए पूरा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >