बिहारशरीफ : हिलसा में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

बिहारशरीफ के हिलसा के गुलनी गांव में देवर द्वारा भाभी पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पूर्व के विवाद के बाद ससुराल लौटी महिला पर फिर से अत्याचार किया गया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

Hilsa Domestic Violence Case : बिहारशरीफ के हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में देवर द्वारा भाभी के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है. आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायल महिला की पहचान और विवरण

घायल महिला की पहचान गुलनी गांव निवासी राहुल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है. पीड़ित महिला ने इस घटना को लेकर अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूर्व के विवाद और समझौते की पृष्ठभूमि

अंजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके देवर ने उनके साथ मारपीट की है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी देवर ने उनके साथ गलत हरकत की थी, जिसके बाद वह मायके चली गई थीं, और बाद में परिवार के स्तर पर समझौता होने के बाद वह दोबारा ससुराल में रहने लगी थीं.

घर लौटने के बाद फिर से विवाद

अंजू देवी के अनुसार, कुछ समय से उनका देवर बाहर रह रहा था, लेकिन घर लौटने के बाद उसने फिर से उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई.

Also Read : आरा : बड़हरा में बाढ़ की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, नाव और राहत सामग्री तैयार रखने का दिया निर्देश

थाने में लिखित आवेदन और पुलिस की कार्रवाई

इस पूरी घटना के बाद अंजू देवी ने हिलसा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिल गया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >