हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव 2026-28, 22 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 11 अगस्त को मतदान

Nalanda News : हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ के सत्र 2026-2028 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 22 अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है. 11 अगस्त को मतदान और 13 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

Nalanda News : सोमवार को हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ का द्विवार्षिक आम चुनाव सत्र 26-28 के लिए संघ के अधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 22 अधिवक्ता लिपिकों ने अपना नामांकन दाखिल किया.

इस संबंध मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता कलिंदर प्रसाद ने उक्त जानकारी देते कहा कि चुनाव को सफल बनाने को लेकर पूर्ण पारदर्शिता पर ध्यान रहेगा.

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता लिपिक संघ हिलसा के आम चुनाव सत्र 2026-2028 का संचालन के लिए चुनाव 11 अगस्त को होना सुनिश्चित है. इसके लेकर 3 और 4 अगस्त को दो दिवसीय नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्धारित समय है.

अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दाखिल पर्चे

इस चुनाव में संघ के अध्यक्ष पद के लिए अवधेश प्रसाद एवं सचिव पद के लिए शशिभूषण प्रसाद उर्फ पिंकू ने अपना नामांकन दाखिल किया. जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 22 अधिवक्ता लिपिकों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. 4 अगस्त मंगलवार तक नामांकन प्रक्रिया चलेगा.

नामांकन पत्रों की समीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया

5 अगस्त को नामांकन प्रपत्र की 2 बजे तक समीक्षा की जाएगी. 2 से 3 बजे तक नाम निर्देशन वापसी की जाएगी. जबकि उसी दिन समय 4 बजे पूर्ण रूप से वैध नामांकन पत्र की घोषणा एवं अभ्यर्थियों का नाम प्रकाशन किया जाएगी.

मतदान और मतगणना की तैयारियां

11 अगस्त को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा साथ ही देर रात तक को मतगणना पूरा कर विजय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

प्रमाण पत्र वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम

वही 13 अगस्त को निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण तथा विजय प्रत्याशियो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Also Read : Video : बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत, BJP के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया, Ex-DG RK Mishra ने बताई सफलता की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >