Hilsa Free Health Eye Camp : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मखदुमपुर में सोमवार को मेदांता अस्पताल, पटना एवं शंकर ज्योति नेत्रालय, पटना के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया.
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, हृदय व नेत्र संबंधी बीमारियों के प्रति किया जागरूक
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने हृदय रोग एवं नेत्र संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया.
मेदांता अस्पताल की टीम में डॉ. एसएस पांडेय, हीना परवीन, आशीष पांडेय, श्री प्रकाश कुमार तथा शंकर ज्योति नेत्रालय की टीम में डॉ. अमन कुमार, रोशन कुमार, मोहम्मद अख्तर (को-ऑर्डिनेटर) एवं प्रभात कुमार ने लोगों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया.
विद्यार्थियों और ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना कॉलेज की सामाजिक जिम्मेदारी: प्राचार्य
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामाकांत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों और ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना महाविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
ऐसे शिविरों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने में सुविधा मिलती है.
शिविर की सफलता में शिक्षक
कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी भी मौजूद रहीं. इसके अलावा महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अमित कुमार गिरी, नीतेश कुमार, कृष्णा कुमार, डॉ. श्वेता जयसवाल, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. गुंजा आनंद, डॉ. सुमन कुमारी, अभिषेक कुमार, कृति रानी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी राजू कुमार, रिभेश तथा छात्र नेता धर्मपाल राज, पंकज कुमार व आशीष राज ने सक्रिय सहभागिता निभाई.
भविष्य में भी जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का कॉलेज प्रशासन ने लिया संकल्प
महाविद्यालय प्रशासन ने मेदांता अस्पताल एवं शंकर ज्योति नेत्रालय की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. कॉलेज प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीण जनता के हित में भविष्य में भी इस तरह के जनोपयोगी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.
