हरनौत में दो करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक पार्क, मॉर्निंग वॉक और बच्चों के खेल की होगी बेहतर व्यवस्था

Biharsharif News : हरनौत बाजार के फुटबॉल स्टेडियम परिसर में दो करोड़ की लागत से अत्याधुनिक पार्क बनेगा. यहां बच्चों के खेलकूद और मॉर्निंग वॉक के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं.

Biharsharif News : हरनौत बाजार के डाक बंगला रोड स्थित फुटबॉल स्टेडियम परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा. हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह की अनुशंसा पर इस परियोजना को स्वीकृति मिली है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बुडको (BUDCO) को सौंपी गई है. पार्क बनने से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधा और हरित वातावरण का लाभ मिलेगा.

फुटबॉल स्टेडियम के पास विकसित होगा पार्क

बुडको के सहायक अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि फुटबॉल स्टेडियम के पश्चिम स्थित खाली परिसर में पार्क विकसित किया जाएगा. इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. पार्क का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा.

लोगों को मिलेगी आधुनिक सार्वजनिक सुविधा

विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि हरनौत के लोग लंबे समय से पार्क निर्माण की मांग कर रहे थे. नगर पंचायत बनने के बाद इस प्रकार की सार्वजनिक सुविधाएं न केवल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में सहायक होंगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगी. पार्क में मॉर्निंग वॉक, बच्चों के खेलने और महिलाओं के लिए भी अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

आकर्षक पाथवे, लाइटिंग और हरियाली होगी विशेषता

सहायक अभियंता ने बताया कि पार्क में आकर्षक पाथवे, आधुनिक लाइटिंग, विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे और रंग-बिरंगे फूल लगाए जाएंगे. पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.

निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

अधिकारियों के अनुसार, निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. पार्क के निर्माण से हरनौत बाजार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर मनोरंजन, सैर और स्वच्छ वातावरण की सुविधा उपलब्ध होगी.

Also Read : सीवान में शराब के नशे में भैंसुर ने मां और भाभी से की मारपीट, पीड़ित परिवार ने थाने में लगाई गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >