बिहारशरीफ. श्रीचंदपुर गांव के पुराना कॉलोनी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन वार्ड संख्या 11 की जीत के साथ हुआ. आयोजनकर्ता पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी रामप्रसाद सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में नगर पंचायत के 19 वार्डों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में वार्ड 8 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए, जिसे वार्ड 11 की टीम ने 7 विकेट से हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए. वार्ड 11 के सोनू कुमार ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे, जिन्होंने 41 रन और 3 विकेट लिए. ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अमन कुमार को 3100 रुपये नकद पुरस्कार मिला. मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
