बिहारशरीफ में हरनौत बाजार से बाइक चोरी, मास्टर चाबी से लॉक खोलकर ले गया चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

बिहारशरीफ के हरनौत बाजार में एक बाइक चोरी हो गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में एक युवक मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक स्टार्ट कर ले जाता दिख रहा है. बाइक मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Crime News : बिहारशरीफ के हरनौत बाजार के चंडी मोड़ स्थित अस्पताल के सामने से एक बाइक चोरी हो गई. चोरी की पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में एक संदिग्ध युवक मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोलता और फिर उसे स्टार्ट कर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है. बाइक मालिक ने हरनौत थाना में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से चोर की पहचान करने, बाइक बरामद करने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

अस्पताल के सामने खड़ी की थी बाइक

बाइक मालिक नौलेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह हरनौत थाना क्षेत्र के पतासिया गांव निवासी हीरा प्रसाद के बेटे हैं. उनके नाम से ब्लैक-हेवी ग्रे रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल है.

सासाराम में छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, टॉर्च की रोशनी में नहीं दिखा हत्यारा, बाहर से बंद मिला घर का दरवाजा

नौलेश के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की देर रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक लेकर हरनौत बाजार के चंडी मोड़ स्थित अस्पताल गए थे. उन्होंने बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की और किसी काम से अंदर चले गए. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो वहां बाइक नहीं मिली. आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला.

CCTV फुटेज में लॉक खोलते दिखा संदिग्ध

बाइक गायब होने के बाद नौलेश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान एक दुकान में लगे कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया. फुटेज के अनुसार, युवक मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोलता है और फिर बाइक को स्टार्ट कर वहां से निकल जाता है.

WATCH VIDEO: बाढ़ से बिहार को कैसे मिलेगी राहत? CM सम्राट चौधरी ने अपने पहले पॉडकास्ट में बताया पूरा मास्टरप्लान, सुनिए पूरी रणनीति

बाइक चोरी करने वाले युवक की उम्र करीब 16 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उसने भर बांह की शर्ट और फुल पैंट पहन रखी थी. उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और मूंछ भी दिखाई दे रही है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बाइक मालिक ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने की मांग की है. साथ ही चोरी हुई बाइक को जल्द बरामद करने और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. हरनौत थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि बाइक चोरी करने वाले युवक के आने और वहां से जाने के रास्ते की जानकारी मिल सके.

PHOTOS: गुप्ता धाम का रास्ता खुला, 15 दिन बाद कैमूर पहाड़ी में लौटी रौनक, झरनों का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >