Biharsharif News : शादी से मुकरने पर प्रेमिका प्रेमी को ले गयी थाना

Biharsharif News : थाना इलाके में शादी का झांसा देकर शादी से मुकरना एक युवक को महंगा पड़ गया . गुस्से में प्रेमिका ने युवक को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए जबरन थाना लेकर आई.

Biharsharif News : परवलपुर. थाना इलाके में शादी का झांसा देकर शादी से मुकरना एक युवक को महंगा पड़ गया. गुस्से में प्रेमिका ने युवक को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए जबरन थाना लेकर आई.रास्ते भर शोरगुल सुन किसी ने इसकी सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दी. सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पीछे-पीछे थाना पहुंच गए. मुखिया की पहल पर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद पास के मंदिर में शादी करवा दी गयी. इसी थाना इलाके के फतेहपुर गांव निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि कई साल से युवक उससे प्यार कर रहा था. इस दौरान उसने उसके साथ कई सारे अश्लील वीडियो भी बना लिए. इसी का फायदा उठाकर बार-बार हुआ उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. युवती जब शादी का दबाव बनाई तो वह शादी से मुकर गया.

इसी दौरान युवती के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी. शादी तय होने के बाद प्रेमी ने अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को भेज दिया. जिसके बाद उसकी शादी टूट गई. शादी टूटने के बाद दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाकर मारपीट करने लगे. गांव में परिवार वालों के बीच पंचायती हुई कि यदि दोनों कभी भी एक दूसरे को फोन करती है तो उसे एक लाख का जुर्माना देना होगा. इसी पंचायती के बाद दोनों अलग-अलग हो गए हैं. युवती रिश्ते की भाभी के यहां पटना चली गई. जहां कुछ महीने बाद फिर युवक उसे फोन कर रिश्ते की दुहाई देते हुए अपनी ननिहाल लेकर चला गया. जहां करीब एक सप्ताह तक पति पत्नी की तरह रहने के बाद फिर से शादी से ना करने लगा. इसी से आक्रोशित प्रेमिका उसे थाने लेकर पहुंची. जहां यौन शोषण के केस के डर से युवक के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए और दोनों की राजी खुशी से शादी होने के बाद युवती अपने पिया के घर चली गई .

Also Read : Biharsharif News :तीन बच्चियों की जान बचाने वाले सौरव को किया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >