प्यार में धोखा, प्रेमिका के घर पहुंचने पर प्रेमी ने बंद किया अपना मोबाइल, तो धरने पर बैठी प्रेमिका

प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका को धरने पर बैठना पड़ा. प्रेमिका अपने घर पटना से प्रेमी के शहर शेखपुरा पहुंची, परंतु प्रेमिका के पहुंचने की भनक मिलते ही प्रेमी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया.

शेखपुरा : प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका को धरने पर बैठना पड़ा. प्रेमिका अपने घर पटना से प्रेमी के शहर शेखपुरा पहुंची, परंतु प्रेमिका के पहुंचने की भनक मिलते ही प्रेमी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. युवती को अपने प्रेमी का घर पता नहीं होने के कारण वह शहर के रतोईया नदी के पास ही धरने पर बैठ गयी और फोन कर इसकी सूचना प्रेमी की मां को दी. सूचना मिलने के बाद लड़का के पिता एवं माता लड़की को समझाने-बुझाने पहुंचे. लेकिन, लड़की लड़का से मिलने की हठ करती रही.

इस बीच आसपास के लोग इकट्ठे हो गये और इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी सुशील कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई शेखपुरा को दी गयी. सूचना पाकर जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी लड़की को अपने संरक्षण में लेने पहुंचे और काउंसेलिंग की गयी. इस दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 20 साल है. इसकी सूचना महिला थाना प्रभारी यशोदा कुमारी को दी गयी. थाना प्रभारी ने लड़की को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के के एक रिश्तेदार का ससुराल लड़की के घर के आसपास ही पटना में था. इसी दौरान दोनों में जान पहचान हुई और फिर यह मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >