शेखपुरा: अवैध रूप से बिजली उपयोग करते चार धराए, प्राथमिकी दर्ज के बाद विभाग ने 71 हजार जुर्माना लगाया

शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. दो गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया. सभी पर 71 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो गांवों में छापेमारी की. अभियान के दौरान चार लोगों को टोंका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. सभी के खिलाफ बाऊघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही विभाग ने कुल 71 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है.

आलापुर और हरिनाम चक में चला अभियान

विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित छापामार दल ने आलापुर और हरिनाम चक गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. जांच के दौरान चार उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के टोंका फंसाकर घरेलू उपयोग के लिए बिजली चोरी करते पाए गए. कार्रवाई के बाद सभी के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई.

चारों आरोपितों पर लगाया जुर्माना

बाऊघाट थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि आलापुर निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र योगेंद्र पासवान पर 23,063 रुपये, कामेश्वर प्रसाद साव के पुत्र अनिल कुमार पर 32,964 रुपये तथा दानी साव के पुत्र मुकेश कुमार पर 5,762 रुपये का विभागीय जुर्माना लगाया गया है. वहीं हरिनाम चक निवासी यमुना साहनी के पुत्र संजय साहनी पर 9,228 रुपये का जुर्माना किया गया है.

टोंका फंसाकर हो रही थी बिजली की चोरी

विद्युत विभाग के अनुसार सभी आरोपित टोंका फंसाकर घरेलू कार्यों के लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. इससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी. छापेमारी के दौरान बिजली चोरी की पुष्टि होने पर विभाग ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

कनीय अभियंता की लिखित शिकायत पर बाऊघाट थाना में चारों आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : डीएम-एसपी कार्यालय के पास बना होमगार्ड भवन छह साल से अधूरा, तय समय के बाद भी काम नहीं हुआ पुरा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niranjan kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >