biharsharif news. परीक्षा केंद्रों पर पहले ही जुटा लें बुनियादी सुविधाएं

इंटररमीडिएट परीक्षा को लेकर सभी केन्द्राधीक्षकों की हुई ब्रीफिंग, जिले के 40 केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

बिहारशरीफ. इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा- 2026 का आयोजन आगामी 2 फरवरी से किया जाएगा. परीक्षा के लिए जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय की अध्यक्षता में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग कर उन्हें परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. इसके तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पूरी सजगता पूर्वक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिन परीक्षा केन्द्रों पर बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त है, उन्हें यथाशीघ्र दुरुस्त कर दिया जाए. इसी प्रकार सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए. इसी प्रकार वर्ग कक्ष में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. कम रोशनी के कारण परीक्षार्थियों को लिखने-पढ़ने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. बिजली कटने की स्थिति में परीक्षा केन्द्रों पर जेनरेटर के द्वारा बिजली आपूर्ति किया जाना आवश्यक है. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने कहा कि केंद्राधीक्षक तथा परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी पूर्वाहन 7:00 बजे तक हर हाल में पहुंचेंगे तथा परीक्षार्थियों को 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच प्रवेश दिया जाएगा. 9:00 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षा केन्द्रों का गेट बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षार्थियों को पूरी तरह से तलाशी लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केंद्राधीक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >