चार नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

हरनौत अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. तेलमर थाना प्रभारी शत्रुघ्न शाह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तेलमर गांव से दो व्यक्तियों कांग्रेस बिंद और चिंटू बिंद को गिरफ्तार किया गया.

बिहारशरीफ. हरनौत अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. तेलमर थाना प्रभारी शत्रुघ्न शाह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तेलमर गांव से दो व्यक्तियों कांग्रेस बिंद और चिंटू बिंद को गिरफ्तार किया गया. दोनों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. संदेह होने पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. वहीं, हरनौत थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र से दो अन्य लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >