नालंदा में दो बुलेट से पहुंचे थे पांच युवक, स्मैक की 80 पुड़िया के साथ चार पकड़े गये

नालंदा में गिरियक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन ईंट-भट्ठे के पास से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 80 पुड़िया स्मैक, छह स्मार्ट फोन और दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

Nalanda News: नालंदा में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गिरियक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक की खरीद-बिक्री के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से स्मैक की 80 पुड़िया, छह स्मार्ट फोन और दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं. कार्रवाई के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पवन ईंट-भट्ठे के पास स्मैक बिक्री की मिली सूचना

राजगीर डीएसपी ने बताया कि शनिवार की संध्या गिरियक थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बंगाली बिगहा गांव स्थित पवन ईंट-भट्ठा के पास दो बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे पांच लोग स्मैक पाउडर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और छापेमारी के लिए विशेष दल का गठन किया गया.

पुलिस को देखते ही भागने लगे पांचों युवक

पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही पांचों युवक बुलेट मोटरसाइकिल से भागने लगे. सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने चार युवकों को मौके से पकड़ लिया, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा.

प्रत्येक के पास से मिली 20-20 पुड़िया

पकड़े गये युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से सफेद कागज की पुड़िया में लपेटकर रखा गया स्मैक पाउडर बरामद हुआ. डीएसपी ने बताया कि प्रत्येक के पास से 20-20 पुड़िया स्मैक बरामद हुई. इस तरह कुल 80 पुड़िया स्मैक जब्त की गयी. इसके अलावा छह स्मार्ट फोन और दो बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी हैं.

चार आरोपित गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपितों में गिरियक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी राहुल कुमार और मंटु कुमार, काली बिगहा निवासी रौशन कुमार तथा अमन राज शामिल हैं.

डीएसपी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, गिरियक अंचल के पुलिस निरीक्षक सुमंत कुमार, गिरियक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >