पूर्व पैक्स प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ के रहुई थाने की मई फरीदा पंचायत के सैदल्ली गांव में अपराधियों ने शनिवार की देर शाम पूर्व पैक्स प्रबंधक संतोष यादव की हत्या कर दी.

बिहारशरीफ के रहुई थाने की मई फरीदा पंचायत के सैदल्ली गांव में अपराधियों ने शनिवार की देर शाम पूर्व पैक्स प्रबंधक संतोष यादव की हत्या कर दी. हत्या कारण नल-जल योजना में हुई गड़बड़ी की शिकायत करना बताया जा रहा है. हालांकि, रहुई थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पहली नजर में हत्या का कारण पुरानी रंजिश लग रहा है़ वहीं, हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है. गांव में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >