डकैती के फिराक में घूम रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

नूरसराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इर्टिगा कार में सवार डकैती के फिराक में घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

बिहारशरीफ. नूरसराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इर्टिगा कार में सवार डकैती के फिराक में घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश के निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस व 14 खोखा बरामद किया गया. गिरफ्तार बदमाश नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर गांव निवासी मुन्ना यादव का पुत्र पृथ्वीराज, स्व. सुरेन्द्र प्रसाद का पुत्र मुन्ना प्रसाद, हिलसा थाना क्षेत्र के चकसोहरा खुर्द गांव निवासी अजाद प्रसाद का पुत्र डब्लू कुमार, भगतपुर गांव निवासी स्व सुरेन्द्र प्रसाद का पुत्र शिवशंकर कुमार, हैदरपुर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद का पुत्र अजित कुमार एवं करायपरशुराय थाना क्षेत्र के चौकी हुराडी गांव निवासी संजय यादव का पुत्र शिशुपाल कुमार है. यह जानकारी सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने नूरसराय थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया पांच बदमाश पृथ्वी राज एवं शिशुपाल के साथ मिलकर बिहटा-सरमेरा रोड़ में गाडी नं. बीआर 33 केएम- 3719 में बैठकर लूट की घटना करने की फिराक में थे. जो वाहन चेकिंग के दौरान पकडे गये. पूछताछ के दौरान पृथ्वी राज के निशानदेही पर उसके घर से अवैध हथियार बरामद किया गया. जिसका हथियार के साथ विडियों वायरल हुआ था. गिरफ्तार पृथ्वी राज हाल में ही जेल से छुटा है. पृथ्वी राज एवं शिशुपाल का अपराधिक इतिहास रहा है, जो पूर्व के कई काण्डों में आरोपित हैं. फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छामापारी जारी है. छापामारी टीम में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, पुअनि कृष्ण कन्हैया, रमेश पासवान, मनोज कुमार पंडित, राजू कुमार, सअनि रंजीता कुमारी, सुनील राम, संजय पासवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >