पटाखा फोड़ने के विवाद में मारपीट पांच जख्मी

सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले में पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से 5 लोग जख्मी हो गए.

बिहारशरीफ. सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले में पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से 5 लोग जख्मी हो गए. जिसे इलाज़ के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मियों में एक पक्ष से योगेंद्र कुमार, सोनू कुमार एवं 5 वर्षिय मिथि कुमारी है जबकि दूसरे पक्ष से विक्रम कुमार एवं विकास कुमार है. पहले पक्ष का कहना है कि शुक्रवार को पटाखा फोड़ने पर विवाद हुआ था, शनिवार को मारपीट करने लगा. जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि शनिवार को पटाखे फोड़ने के दौरान गाली गलौज करने लगा और मारपीट हो गयी. जिसमे पांच लोग जख्मी हो गये. फिलहाल दोनो पक्षों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >