गत्ते के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

दीपनगर थाना क्षेत्र के मंगलास्थान के निकट बिजली की शार्ट सर्किट से एक गत्ते के गोदाम में आग लग गयी. आग की लपटें काफी तेज थी .

बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के मंगलास्थान के निकट बिजली की शार्ट सर्किट से एक गत्ते के गोदाम में आग लग गयी. आग की लपटें काफी तेज थी .देखते ही देखते आसपास में रखे दूसरे सामानों को भी अपने चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही गोडाउन संचालक पहुंचे और सूचना फायर ब्रिगेड को दी इस गोदाम में एक सप्ताह पूर्व भी आग लगी थी, तब करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ था. दूसरी बार रविवार को गत्ते के गोडाउन में आग लगी .दो दमकल के वाहन आग को बुझाने में जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .इस आग लगी की घटना में लाखों रुपए के गत्ते जलकर राख हो गया .सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाने की पुलिस पहुंची. गत्ता गोदाम के संचालक ने दीपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >