रास्ते के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट

खोदागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

इस्लामपुऱ खोदागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा एक – दूसरे पर जमकर लाठी – डंडे बरसाए गए. घटना सोमवार की बताई जाती है. घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा सोमवार को एक – दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. वही मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग जख्मी हैं. गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बताया जाता है कि जनकपुर गांव के दिनेश यादव और शैलेंद्र यादव के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. उक्त जमीन पर दोनों पक्षों द्वारा रास्ते के लिए जमीन छोड़ ने को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी. इसी बीच सोमवार को दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर तू – तू , मैं – मैं से मामला मारपीट तक पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >