नालंदा : खेत में काम कर रहे किसान पर गिरा वज्रपात, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

नालंदा के हिलसा अनुमंडल में वज्रपात ने एक किसान की जान ले ली. खेत में काम करते वक्त किसान सोहन पासवान की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

नालंदा के हिलसा अनुमंडल के करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सान्ध पंचायत के बेरमा गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, बेरमा गांव निवासी स्वर्गीय लिलधारी पासवान के 60 वर्षीय पुत्र सोहन पासवान गुरुवार को गांव के ही गौढ़ा खंधा स्थित अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए मेड़ ठीक कर रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही सोहन पासवान ने दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता एवं आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >