करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के हब्बीपुर,अकबरपुर खंधा में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक किसान की पहचान भारत प्रसाद ग्राम अकबरपुर के रूप में की गई है.

हिलसा . स्थानीय थाना क्षेत्र के हब्बीपुर,अकबरपुर खंधा में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक किसान की पहचान भारत प्रसाद ग्राम अकबरपुर के रूप में की गई है. बताया गया है कि रविवार की सुबह अकबरपुर गांव निवासी भरत प्रसाद अपने गांव जा रहे थे. रास्ते में विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था इसी बीच भरत प्रसाद इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद रास्ते में जा रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. आक्रोशित लोगों ने बिजली कार्यालय में मौत होने की खबर दिया गया. धटना का जानकारी मिलते ही बिजली को काट दी गई. घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है. इस घटना में बिजली विभाग की स्पष्ट रूप से लापरवाही सामने आई है. बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोग मुआवजा के लिए बिजली विभाग से गुहार लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >