बच्चों के पोषण की स्थिति पर जतायी नाराजगी

समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिषद के सभागार में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कॉन्वर्जेंस एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

शेखपुरा. समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिषद के सभागार में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कॉन्वर्जेंस एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला विकास पदाधिकारी द्वारा की गयी. इस बैठक में राष्ट्रीय पोषण मिशन के प्रतिनिधि विवेक कुमार द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें जिले में पोषण से संबंधित प्रमुख सूचकांकों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शाया गया. इस प्रस्तुति के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों की विकास दर, कम वजन, अतिकुपोषण तथा नवजात पोषण नवजात शिशुओं की स्थिति जैसे मुद्दों को स्पष्ट रूप से सामने लाया गया.प्रस्तुति के पश्चात, जिला विकास पदाधिकारी ने जिले में पोषण की चिंताजनक स्थिति, विशेषकर कम वजन, अतिकुपोषित और नवजात पोषण से जुड़े आंकड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए खेद प्रकट किया. उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर पर बच्चों के सटीक और अद्यतन आंकड़ों की प्रविष्टि शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए.इसके अतिरिक्त, बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की भवन स्थिति, स्वच्छ जल की उपलब्धता एवं शौचालय सुविधाओं की समीक्षा की गई. इन विषयों पर पीएचईडी विभाग को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें, ताकि पोषण सेवाओं के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो.बैठक में स्वास्थ्य विभाग और जीविका से संबंधित विभिन्न सूचकांकों की भी समीक्षा की गई. इसके साथ ही व्यवहार परिवर्तन से जुड़ी सक्सेस स्टोरीज़ पर भी चर्चा हुई. इस संदर्भ में जिला विकास पदाधिकारी ने सुझाव दिया कि महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं समुदाय स्तर पर जो नवाचार और प्रयास कर रही हैं, उन्हें चिन्हित कर प्रेरक कहानियों के रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिससे अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सके.बैठक में जिला ग्रामीण विकास निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला प्रबंधक जीविका, जिला कार्यक्रम समन्वयक स्वास्थ्य विभाग, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, शिक्षा विभाग, पीएचईडी विभाग के प्रतिनिधि, पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >