प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऊर्जा अग्रदूतों को किया गया सम्मानित

पुरस्कृत उपभोक्ताओं में अमरेंद्र कुमार, विनोद प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद केशरी, अजय कुमार, संजू कुमारी प्रमुख रहे.

बिहारशरीफ. हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में एसयू कॉलेज, हिलसा में विद्युत विभाग के तत्वाधान में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विद्युत कार्यपालक अभियंता, एकंगरसराय, नीरज द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा महोदय को पुष्पगुच्छ एवं स्मारिका भेंट कर स्वागत किया गया. इसके उपरांत अनुमंडल पुलिस अधिकारी 1, हिलसा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी 2 विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारहारशरीफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसटीएफ), विद्युत अधीक्षण अभियंता (सीजीआरएफ) द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत नालंदा जिला द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि जागरूक उपभोक्ताओं एवं कर्मठ संवेदकों के परिश्रम से किस प्रकार नालंदा द्वारा पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया गया है. इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 30 ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कृत किया गया है, जिनके द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित कर खपत की जाने वाली ऊर्जा राशि शून्य कर ली गई है. पुरस्कृत उपभोक्ताओं में अमरेंद्र कुमार, विनोद प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद केशरी, अजय कुमार, संजू कुमारी प्रमुख रहे जिन्हें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हिलसा 1. सुश्री शैलजा द्वारा निकाले गये लकी ड्रॉ में मेगा गिफ्ट मिला. उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किये गये. साथ ही जिले में बेहतर कार्य करने वाले पांच चयनित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंद्ध संवेदकों को भी पारितोषिक के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. इसके उपरांत अनुमण्डल पदाधिकारी, हिलसा, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारशरीफ एवं विद्युत कार्यपालक अभियन्ता एकंगरसराय, द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं योजना के विस्तृत स्वरूप की जानकारी सभी उपभोक्ताओं को दी गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिलसा अनुमण्डल पदाधिकारी अमीत कुमार पटेल द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं उनके द्वारा सौर्य ऊर्जा को विशेष महत्व देते हुए आज की जरूरत बताया गया. उनके द्वारा बताया गया कि सूर्य ऊर्जा का अनंत स्रोत है एवं किस प्रकार यह स्रोत प्रदूषण रोकने एवं पर्यावरण के उत्थान के लिण् सहायक है. उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार यह अक्षय ऊर्जा स्त्रोत प्रकृति एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये अतिआवश्यक है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा 2 श्री ऋषिराज कुमार द्वारा यह बताया गया कि विदेशों से आयातित जीवाश्म आधारित ऊर्जा की अपेक्षा कैसे सौर ऊर्जा भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसारित करती है. उनके द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि वे सभी अपने अभिभावकों को सौर ऊर्जा संयंत्र को आपने घरों की छतों पर लगाने हेतु प्रेरित करें. अंत में उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने में बैंकर्स की अहम भूमिका है, इसमें और अधिक तेजी से प्रगति लाने की आवश्यकता है. मंच का संचालन नीरज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, एकंगरसराय द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस अधिकारी-1, हिलसा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी 2 विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अचल बिहारशरीफ, विद्युत अधीक्षण अभियंता. एसटीएफ-सह-विद्युत निरीक्षक, नालंदा, विद्युत अधीक्षण अभियंता, सीजीआरएफ नालंदा विद्युत कार्यपालक अभियंता नालंदा (शहरी) एवं जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >