स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलेंगे रोजगार

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नगर क्षेत्र में स्वच्छता साथी नियुक्त किए जाएंगे.

अस्थावां. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नगर क्षेत्र में स्वच्छता साथी नियुक्त किए जाएंगे. इस संबंध में ईओ (कार्यपालक पदाधिकारी) एमईओ ने बताया कि स्वच्छता साथी का मुख्य उद्देश्य शहर को कचरा मुक्त बनाना होगा. इसके तहत वे नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराएंगे तथा कचरा मुक्त शहर निर्माण में उनकी भूमिका को स्पष्ट करेंगे. इसके साथ ही नागरिकों के बीच स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करते हुए कचरे के प्रति असहिष्णुता की भावना विकसित की जाएगी. स्वच्छता साथी नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के लाभों से अवगत कराएंगे और उन्हें कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए वांछित व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करेंगे. कार्य व्यवस्था के तहत स्वच्छता साथी से प्रति माह 20 दिन कार्य लिया जाएगा. एक वर्ष में कुल 200 दिन कार्य करना होगा. इसके बदले उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा. नियुक्ति में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >