नालंदा में नौकरी का मौका, 10वीं से MBA तक के युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन?

नालंदा जिले में 10वीं पास से लेकर MBA डिग्री धारकों के लिए 10 पदों पर नौकरी का मौका है. यह भर्ती जिला नियोजनालय द्वारा की जा रही है, जिसमें मार्केटिंग, सेल्स और ऑफिस मैनेजर के पद शामिल हैं. इच्छुक 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा अपना बायोडाटा लेकर नियोजनालय से संपर्क करें.

Nalanda job vacancy: नालंदा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर आया है. जिला नियोजनालय-सह-जिला रोजगार कार्यालय, नालंदा की ओर से बिहारशरीफ स्थित इंवेस्टमेंट प्वाइंट के लिए 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मार्केटिंग मैनेजर, सेल्स मैनेजर और ऑफिस मैनेजर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

10 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पदों को भरा जायेगा. इसमें मार्केटिंग मैनेजर, सेल्स मैनेजर एवं ऑफिस मैनेजर के पद शामिल हैं. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन से लेकर MBA तक निर्धारित की गयी है.

18 वर्ष न्यूनतम आयु निर्धारित

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा.

बिहारशरीफ में ही मिलेगी नौकरी

नियुक्ति का कार्यस्थल बिहारशरीफ, नालंदा ही निर्धारित किया गया है. इससे जिले के स्थानीय युवक-युवतियों को अपने घर के नजदीक रोजगार का अवसर मिल सकेगा.

बायोडाटा लेकर नियोजनालय में करें संपर्क

इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा लेकर जिला नियोजनालय, नालंदा से संपर्क कर सकते हैं. यह नियोजन जिला नियोजनालय, नालंदा के माध्यम से किया जा रहा है. अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नियोजनालय से संपर्क करने की सलाह दी गयी है.

बेल्ट्रॉन कर्मियों पर सरकार की नजर, विभागों से नौ सितंबर तक मांगी गयी जानकारी; जल्द होगी समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >