नालंदा : खेत जाने के दौरान सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग, हालत गंभीर

Nalanda News : नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां खेत देखने जा रहे एक बुजुर्ग प्रमोद सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए. पैरालिसिस के मरीज प्रमोद सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Nalanda News : नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी बुजुर्ग की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी बालेश्वर शर्मा के पुत्र प्रमोद सिंह के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से जख्मी बुजुर्ग के परिवार में पूरी तरह से कोहराम मचा हुआ है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है.

पैरालिसिस पीड़ित हैं बुजुर्ग, खेत देखने जाने के दौरान हुआ हादसा

इस घटना के संबंध में जख्मी के पुत्र ने शुक्रवार की सुबह विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिताजी पैरालिसिस के मरीज हैं. वह आज सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे और जा रहे थे.

इसी दौरान जब वह रेलवे पटरी के किनारे-किनारे चल रहे थे, ठीक उसी दरमियान वहां से नवादा-पटना सुपरफास्ट ट्रेन गुजर रही थी. पटरी के बेहद करीब होने के कारण वह उसी ट्रेन की चपेट में आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर

प्रमोद सिंह के ट्रेन से जख्मी होने की तत्काल जानकारी वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को दी गई. सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मॉडल अस्पताल में जख्मी बुजुर्ग का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है.

Also Read : राजगीर में 200 टीबी मरीजों को मिला फूड बास्केट, निक्षय पोषण योजना के तहत हुआ वितरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >