Sheikhapura News: मदारी गांव पहुंचे DM, बायोगैस प्लांट का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Sheikhapura News: विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए DM शेखर आनंद शेखपुरा प्रखंड का सघन दौरा किया. इसके साथ बायोगैस प्लांट पर पहुंचकर DM ने प्लांट की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा.

Sheikhapura News:(सत्येन्द्र कुमार) शेखपुरा जिले के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए DM शेखर आनंद शेखपुरा प्रखंड का सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने महसार पंचायत के मदारी गांव पहुंचकर ‘गोवर्धन योजना’ और ‘लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान’ के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया.

बायोगैस प्लांट का कार्य को देखा

जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा मदारी गांव में स्थापित बायोगैस प्लांट पर पहुंचकर DM ने प्लांट की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा. उन्होंने बायोगैस उत्पादन की प्रक्रिया और ग्रामीणों को मिल रहे इसके लाभ की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण में तेजी लाए और जैविक कचरे के उठाव के दायरे को और बढ़ाया जाए ताकि प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर सके. वर्तमान में बायोगैस का लाभ ले रहे परिवारों की संख्या में वृद्धि की जाए और अधिक से अधिक ग्रामीण घरों को इस स्वच्छ ईंधन से जोड़ा जाए.

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी किया अवलोकन

प्रधानमंत्री मनरेगा योजना और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के समन्वय से निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी डीएम ने अवलोकन किया. उन्होंने सूखे और गीले कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था को देखा और पंचायत को स्वच्छ रखने में इसकी भूमिका की सराहना भी किए. उन्होंने निर्देश दिया कि कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को और अधिक वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित बनाया जाए.निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ डीडीसी संजय कुमार, बीडीओ शिव शंकर राय, डीपीएम जीविका सहित कई अन्य अधिकारी स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सदस्य आदि थें.

बायोगैस के जरिए मिल रहा स्वच्छ ईंधन

DM शेखर आनंद ने कहा की “गोवर्धन योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि यह ग्रामीणों को सस्ता और स्वच्छ ईंधन भी उपलब्ध कराती है. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि मदारी ग्राम का यह मॉडल जिले की अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक बने.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >