व्रजगृह के सुरक्षा इंतजामों का डीएम ने किया निरीक्षण

नवोदय विद्यालय परिसर में बनाये गये व्रजगृह के सुरक्षा व्यवस्था का डीएम आरिफ अहसन ने निरीक्षण किया.

शेखपुरा. नवोदय विद्यालय परिसर में बनाये गये व्रजगृह के सुरक्षा व्यवस्था का डीएम आरिफ अहसन ने निरीक्षण किया. 06 नवंबर को जिले के दोनों विधानसभा शेखपुरा और बरबीघा में मतदान कराया जा चुका है. मतदान के उपरांत, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट मशीनों को पूरी सुरक्षा के साथ नवोदय विद्यालय स्थित वज्रगृह में रखा गया है. मतगणना से पूर्व, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने वज्रगृह के हर कोने पर 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग किए जा रहे सीसीटीवी कैमरों सक्रियता का भी मुआयना किया गया. इस दौरान डीएम ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया. जिला प्रशासन द्वारा वज्रगृह की सुरक्षा भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार सुनिश्चित की गयी है. डीएम ने सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि वज्रगृह के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. केवल प्राधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति दी जाए. डीएम द्वारा लगातार स्वयं भी वज्रगृह की सुरक्षा का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मतगणना तक सुरक्षा में कोई चूक न हो. इस अवसर पर एडीएम दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, गोपनीय पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >