जिले में भू-सर्वेक्षण को रफ्तार, डीएम-एसपी ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

बिहारशरीफ. जिले में भूमि सुधार प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को बिहारशरीफ स्थित कर्पूरी भवन (टाउन हॉल) में विशेष सर्वेक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यह अभियान बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत जिले में दो चरणों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है. प्रथम चरण में 9 अंचलों के 395 राजस्व ग्रामों तथा द्वितीय चरण में 11 अंचलों के 574 राजस्व ग्रामों में भू-सर्वेक्षण का कार्य जारी है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य का लाभ जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जाए और आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाए. कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सर्वेक्षण से संबंधित कानून, मानचित्रण, खेसरा पंजी संधारण, खानापुरी, सॉफ्टवेयर संचालन (एमआइएस, सीवीएमएस, भू-सर्वेक्षण, आर टू आर), रिपोर्ट लेखन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो एवं अमीन सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >