मतदाता गहन पुनरीक्षण निरीक्षण पर जदयू की बैठक में हुई चर्चा

बीएलए-2 के मतदान पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए हिलसा विधानसभा क्षेत्रों में जदयू के वरीय नेताओं को विशेष दायित्व सौंपा गया है.

हिलसा. बीएलए-2 के मतदान पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए हिलसा विधानसभा क्षेत्रों में जदयू के वरीय नेताओं को विशेष दायित्व सौंपा गया है. हिलसा शहर के मई गांव में जदयू का हिलसा विधानसभा स्तरीय पंचायत अध्यक्ष के साथ बैठक गुरुवार की दोपहर में किया किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार की. बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी बीएलए 2 परमुहस ने कहा कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे. छूटे नाम, कटे नाम, नाम में गलत हो तो इसका शुद्धिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को अधिक प्रभावी बनायेंगे, मतदाता गहन पुनरीक्षण में कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अयोग्य मतदाता शामिल न हो इस बात का विशेष ध्यान रखना है, बिहार विधानसभा चुनाव होना है जिसमें कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना है. हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में बिहार राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है, जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद असरद ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में नालंदा जिला से सात विधानसभा क्षेत्र में सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही कोटे में जाएगी, पंचायत के प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है. संगठन मजबूती को लेकर वक्ता ने अपनी अपनी बात रखने का काम किया, मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशरद, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार,विधानसभा प्रभारी राहुल खंडवाल,नगर अध्यक्ष ललन प्रसाद, थरथरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, करायपरसुराय प्रखंड अध्यक्ष अगम कुमार, परवलपुर प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजीव कुमार उर्फ राजीव, हिलसा प्रखंड प्रभारी विजय कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रवण, मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, कमल किशोर, जैनेंद्र कुमार, कुमार, रेखा कुमारी, कुमारी रानी, प्रियंका, भरत शर्मा, गुडडू रंगीला, रजनीठ ठाकुर, गणेश रजक, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, मनोज ठाकुर, रंजीत कुमार, स्वतंत्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुविंद सिंह, उपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अजीत कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुरजन कुमार, मुन्ना कुमार, शशिभूषण, घनंजय कुमार, रूपेश, मनोज राइफल, कृष्ण कुमार इत्यादि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >