राजगीर में सीसीटीवी के सहारे दबोचा गया देवी स्थान मंदिर का चोर, 4,700 रुपये नकदी और कटर के साथ गिरफ्तार; भेजा गया बाल सुधार गृह

राजगीर शहर के देवी स्थान मंदिर में चोरी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. उसके पास से चोरी के 4700 रुपये नगद, कटर और अन्य औजार बरामद किए गए हैं.

Nalanda News: राजगीर शहर के धर्मशाला रोड स्थित प्रसिद्ध देवी स्थान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का राजगीर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पकड़ा गया आरोपी नाबालिग (किशोर) है, जिसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिहारशरीफ स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 4,700 रुपये नगद, ताला काटने वाला एक कटर, एक साइकिल और घटना में प्रयुक्त अन्य औजार बरामद किए हैं.

CCTV फुटेज से हुई पहचान, दो दिन पहले भी की थी नाकाम कोशिश

मामले का खुलासा करते हुए अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूरी योजना के तहत मंदिर की दानपेटी का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने घटना से दो दिन पहले भी मंदिर में चोरी की कोशिश की थी. सफलता न मिलने पर वह कटर और औजार के साथ दोबारा पहुंचा. ताला काटकर दानपेटी से पैसे चुराने की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नकदी और औजार बरामद किए गए.

बड़ी चोरी की थी मंशा, अन्य मंदिरों के शीशे टूटने से बचे

देवी स्थान मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी उपेंद्र कुमार विभूति ने बताया कि आरोपी की नीयत मंदिर में बड़ी चोरी को अंजाम देने की थी. संयोगवश वह परिसर में स्थित अन्य दो मंदिरों के शीशे नहीं तोड़ सका, जिससे वहां रखी लाखों रुपये की संपत्ति और धार्मिक सामग्री सुरक्षित बच गई. मंदिर संचालन समिति की लिखित शिकायत पर राजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला सुलझा लिया. समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

Also Read: नालंदा में मैजिक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत; गराई बिगहा गांव के पास हुआ हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >