डिफॉल्टर हुए पैक्स को शीघ्र चालू करने की मांग

प्रखंड के कामता पैक्स से जुड़े किसानों की वार्षिक आम सभा कामता गांव में हुई. पैक्स अध्यक्ष अजय शंकर की अध्यक्षता में हुई इस सभा में सभी पैक्स मतदाता सदस्यों ने भाग लिया.

हिलसा. प्रखंड के कामता पैक्स से जुड़े किसानों की वार्षिक आम सभा कामता गांव में हुई. पैक्स अध्यक्ष अजय शंकर की अध्यक्षता में हुई इस सभा में सभी पैक्स मतदाता सदस्यों ने भाग लिया. इस मौके पर उपस्थित किसानों ने कहा कि तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र सिंह के कार्यकाल में करीब आठ वर्षों से कामता पैक्स डिफॉल्टर पड़ा हुआ है. आठ महीने पूर्व पैक्स चुनाव भी हुआ. इसमें अजय शंकर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए है. लेकिन विभागीय अधिकारियों की लाल फीताशाही कानूनी दाव पेंच के कारण अभी तक यह पैक्स फंक्शन में नहीं आया है. इस कारण इससे जुड़े हजारों किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार द्वारा किसानों की दी जाने वाली तमाम प्रकार की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. यहां के किसान बिचौलियों के हाथों धान को औने पौने भाव में बेचने पर मजबूर हैं. किसानों को रियायती दर पर खाद बीज एवं अन्य उर्वरक भी नहीं मिल रहा है. किसानों के इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पैक्स अध्यक्ष अजय शंकर ने कहा कि पैक्स को शीघ्र चालू करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >