एकसारी से छबिलापुर तक नहर किनारे सड़क निर्माण की मांग

शुक्रवार को राजगीर प्रखण्ड के एकसारी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे.

राजगीर. शुक्रवार को राजगीर प्रखण्ड के एकसारी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे. इस अवसर पर उनके द्वारा ग्रामीण इलाकों में सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. उनसे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. महत्वाकांक्षी अभियान महिला संवाद के इस कार्यक्रम में एकसारी गांव में लगभग 250 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया. चलित वीडियो वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी लोगों को दिखायी गयी. इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की. उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुनने के बाद निदान का भी भरोसा दिया गया. सभी को योजनाओं का समुचित लाभ लेने की हिदायत दी. बताया कि नल-जल योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना और अन्य योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि एकसारी के जल मीनार परिसर में साफ सफाई का घोर अभाव है. परिसर में कई गड्ढे हैं, जिसमें गंदा पानी जमा है, जो स्वास्थ्य के अनुकूल ��हीं है. इतना ही नहीं जहां से नियमित रूप में वाटर सप्लाई के लिए भल्व खोले जाते हैं वहां भी गंदे पानी का जमाव है. मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किये जाने एवं सरकारी स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर 18 अप्रैल से जिले में सभी प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 2214 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है. इसके लिए जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर तैयारी कर ली गयी है. निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक ग्राम संगठन पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है. महिला संवाद के दौरान वीडियो फिल्म दिखाई जाती है. वहां विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए उनसे मंतव्य भी प्राप्त किये जाते हैं. इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में उन्नति करने की कहानियों को साझा किया. ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में नालियों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. सड़कें ठीक होनी चाहिए, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना चाहिए, जल मीनार परिसर की स्वच्छता का ख्याल रखना चाहिए. गांव के सभी विधवा, दिव्यांग और बुजुर्गों को पेंशन तीन हजार देने की मांग की गयी. पीडीएस दुकान से निर्धारित वजन में अनाज नहीं देने और डीलर द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया गया है. नहर पर की सड़क को एकसारी से छबिलापुर तक जोड़ने की मांग सरकार से की गयी. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, प्रबंधक संचार संतोष कुमार, प्रबंधक सामाजिक विकास पंकज कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार सिंह के साथ अन्य जीविका कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >