तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को कुचला, दूल्हे के पिता की मौत

जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनार मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी की खुशियां मातम में बदल गयी.

बिहारशरीफ. जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनार मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को कुचल दिया. हादसे में दूल्हे के पिता कुसो बिंद (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतक कुसो बिंद कुसुंभा गांव के निवासी थे और अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बारात लेकर बेनार गांव पहुंचे थे. घटना के समय गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी और कुछ लोग नीचे उतरकर पानी पी रहे थे. तभी बिहार शरीफ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को कुचलते हुए खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी. घायलों में विकास बिंद, विक्रम बिंद, मिथिलेश बिंद, पप्पू बिंद, मोहित कुमार, समर कुमार और अमित कुमार शामिल हैं. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो, जांच जारी : घटना की सूचना मिलते ही सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >