बाइक के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

बाइक दुर्घटना में जख्मी महिला का पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी है़ शुक्रवार को हिलसा चंडी पथ के माता सुशीला इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज के पास अज्ञात बाइक के चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गयी़

हिलसा़ बाइक दुर्घटना में जख्मी महिला का पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी है़ शुक्रवार को हिलसा चंडी पथ के माता सुशीला इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज के पास अज्ञात बाइक के चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गयी़ जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया़ चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जख्मी महिला की पहचान चंडी थाना क्षेत्र एवं थरथरी प्रखंड के अंतर्गत मकुन्दन बिगहा गांव निवासी जदू मिस्त्री के 70 वर्षीय पत्नी साबुजा देवी उर्फ सौराही ममा के रूप में किया गया है़ शुक्रवार देर संध्या पटना पीएमसीएच में जख्मी महिला का इलाज के दौरान मौत हो गयी. मारपीट में घायल किशोर की चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत बिहारशरीफ. भागन बिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मारपीट में गंभीर रूप से घायल किशोर की लगभग चार महीने बाद दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक शामाबाद गांव निवासी अजीत कुमार का एकलौता 14 वर्षीय पुत्र अंकित था. परिजनों ने बताया कि इसी साल 28 जनवरी को अंकित घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के एक लड़के ने बिना किसी कारण के उसकी कनपटी पर जोरदार थप्पड़ मार दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि अंकित के मुंह से खून बहने लगा. इसके बाद उसे तत्काल बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत बिगड़ने पर पावापुरी मेडिकल कॉलेज, पटना पीएमसीएच के बाद एम्स दिल्ली ले जाया गया, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. इलाज में अब तक करीब सात लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो उल्टे उन पर ही हमला कर दिया गया. मामले की शिकायत थाने में लिखित रूप से दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. भागनबिगहा ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >