झाड़ी से युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी कॉलोनी में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयीए जब एक झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ.

बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी कॉलोनी में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयीए जब एक झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. मौके से बरामद सामानों और शरीर पर मिले निशानों के आधार पर पुलिस इसे नशे की ओवरडोज से हुई मौत मान रही है. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि डॉक्टर उदय के घर के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. जांच के दौरान युवक के मुंह से झाग निकलता मिला और उसके हाथ पर इंजेक्शन के ताजा निशान दिखाई दिए. घटनास्थल से खाली सिरिंच और नशीले पदार्थ भी बरामद किये गये. युवक के हाथ में एक तांबे का कड़ा भी मिला है, जिस पर जय श्री राम लिखा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है, ताकि इस दौरान कोई परिजन पहचान कर सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गयी है और सोशल मीडिया के जरिए भी तस्वीर साझा की जायेगी. पुलिस इस मामले में सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. बिंद में हाइड्रा ने सड़क किनारे खड़ी बस में मारी टक्कर, दो जख्मी बिंद. बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर फोरलेन चौक के समीप तेज रफ्तार हाइड्रा ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में हाइड्रा गाड़ी के चालक व उपचालक जख्मी हो गया. चालक कुढ़नी थाना क्षेत्र के छाजन टोली नाथनगर निवासी राजेश्वर राम का पुत्र मनीष कुमार व उपचालक मंतून राम का पुत्र इंदल कुमार है. स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाइड्रा वाहन शेखपुरा से गिट्टी लोडकर पटना जा रहा था. इसी दौरान फोरलेन समीप हाइड्रा वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से खड़ी वाहन में टक्कर मार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >