नदी में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत

अस्थावां थाना क्षेत्र के रजवां गांव के पास नदी में नहाने के दौरान एक बालक की डूब जाने से मौत हो गयी.

अस्थावां. अस्थावां थाना क्षेत्र के रजवां गांव के पास नदी में नहाने के दौरान एक बालक की डूब जाने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रजवां गांव निवासी सलेनद्र कुमार का लगभग बारह वर्षीय पुत्र मनिष कुमार था. घटना के बारे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालक गांव के पास नदी मे बने छठ घाट पर नहा रहा था और इस दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी मौत हो गयी. साथ मे एक और बालक नहा रहा था जिसने इसकी जानकारी परिजन दी. सूचना उपंरात परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर नदी में बालक के शव की खोजबीन करने लगे और तीन घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला गया जिसके बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने पीटने लगे. मृतक तीन भाइयों में बड़ा था. इधर, इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष लाल मणी दूबे ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >