हरनौत में 12 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

हरनौत बाजार और इसके प्रमुख चौक-चौराहों की गतिविधियों पर अब सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख से लगातार निगरानी की जाएगी.

बिहारशरीफ. हरनौत बाजार और इसके प्रमुख चौक-चौराहों की गतिविधियों पर अब सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख से लगातार निगरानी की जाएगी. नगर पंचायत क्षेत्र में 12 प्रमुख प्वाइंट पर क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी स्थापना पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है.नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुमन सौरभ ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि चिन्हित 12 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कंट्रोल नगर पंचायत कार्यालय और हरनौत थाना कार्यालय से किया जाएगा. उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से न सिर्फ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बल मिलेगा, बल्कि यह अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों की पहचान, और अप्रिय घटनाओं की पूर्व निगरानी में भी मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि कैमरों की फुटेज को स्टोर किया जाएगा, जिससे पुलिस प्रशासन को जांच और अनुसंधान में अहम सहयोग मिलेगा. सीसीटीवी कैमरे निम्नलिखित 12 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं. वीर कुंवर सिंह चौक, पुराना पेट्रोल पंप, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का मुख्य गेट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विश्वकर्मा मोड़, चंडी मोड़, गोनावां मोड़, गोनावां रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास, मछली मार्केट के पास, बीच बाजार, काली स्थान, तेरहा मोड़, हरनौत प्लस टू हाई स्कूल एवं प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू हाई स्कूल के पास शामिल है. ईओ सुमन सौरभ ने बताया कि सभी कैमरे जल्द ही फंक्शनल कर दिए जाएंगे, जिससे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा. इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा है और इसे नगर पंचायत क्षेत्र के लिए जरूरी और सराहनीय कदम बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >