BPSC 70वीं परीक्षा: पहले ही प्रयास में अमन राज बने ADTO, 610वीं रैंक हासिल की

BPSC Success Story : रहुई के अमरपुर गांव के अमन राज की बड़ी सफलता, BPSC में चयनित होकर बढ़ाया मान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
BPSC Success Story : नालंदा जिले के रहुई प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अमन राज ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है. अमन को परीक्षा में 610वीं रैंक मिली है और उनकी नियुक्ति एडीटीओ यानी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पद पर होगी. अमन के पिता विजय कुमार एनसीसी ऑफिस, पटना में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सोनी कुमारी गृहिणी हैं. अमन अपने दो भाइयों में बड़े हैं. उनके छोटे भाई चयन राज वर्तमान में एनआईटी, श्रीनगर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. अमन राज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है.

पहले प्रयास में ही हासिल की बड़ी कामयाबी

उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूर्णिया में हुई. मैट्रिक की पढ़ाई के लिए उन्होंने सैनिक स्कूल, नालंदा में दाखिला लिया और वर्ष 2019 में परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद इंटर की पढ़ाई बोकारो स्थित चिन्मया विद्यालय से की और 2021 में परीक्षा पास की. स्नातक की पढ़ाई अमन ने बीएचयू, बनारस से इतिहास विषय से ऑनर्स के साथ 2024 में पूरी की। स्नातक के बाद उन्होंने बीपीएससी की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. अमन की इस उपलब्धि से अमरपुर गांव और पूरे रहुई प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read : BPSC 70वीं परीक्षा में मेसकौर का गौरव बढ़ा, सौरव किशोर ने हासिल की 146वीं रैंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >