हिलसा में खंडहरनुमा घर से युवक का शव बरामद

गुरुवार को शहर के विद्या पूरी मोहल्ले के एक खंडहरनुमा घर से एक युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई.

हिलसा. गुरुवार को शहर के विद्या पूरी मोहल्ले के एक खंडहरनुमा घर से एक युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई. युवक का शव सड़ा गला अवस्था में पड़ा था. उससे काफी दुर्गंध आ रही थी. आसपास के लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान विद्या पुरी निवासी अरुण विश्वकर्मा के पुत्र गौरव कुमार उर्फ दिलखुश कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक युवक नशीले पदार्थों का सेवन करता था. उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी तक रहस्यमय बना हुआ है. हालांकि पुलिस नशीले पदार्थों के सेवन करने से मौत का कारण बता रही है. दूसरी ओर स्थानीय लोग युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >