नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

पावापुरी पुलिस ने शनिवार की दोपहर बिशुनपुर गांव स्थित सकरी नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद किया है.

गिरियक. पावापुरी पुलिस ने शनिवार की दोपहर बिशुनपुर गांव स्थित सकरी नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि विशुन गांव के समीप सकरी नदी से बहकर एक महिला की लाश होने की सूचना मिली. जिसके बाद उक्त स्थल के पास पुलिस पहुंची तो एक महिला की लाश नदी किनारे लगा पाया गया. शव को कब्जे करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और शव की पहचान लिए प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >