जिराइन नदी में डूबे दंपत्ति का शव बरामद

अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना गांव के समीप जिराईन नदी मे दंपती का शव बरामद किया गया है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाला गया.

अस्थावां. अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना गांव के समीप जिराईन नदी मे दंपती का शव बरामद किया गया है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाला गया. मृतक दंपत्ति की पहचान सारे थाना क्षेत्र के करकराइन गांव निवासी स्व. जकर यादव के लगभग 60 वर्षीय पुत्र विशेषवर यादव एवं उनकी पत्नी लगभग 55 वर्षीय पत्नी गौरी के रूप में की गयी है. शव बरामदगी की सूचना परिजनों को दिया गया जिसके बाद मौके पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे. परिजनों घटना के संबंध मे बताया कि रविवार को सुबह मृतक गांव के समीप जिराईन नदी के पास शौच के लिए गये थे. उसी समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये जिसे देखकर उनकी पत्नी भी पति को बचाने के लिये नदी में छलांग लगा दी थी. घटना की सूचना के उपरांत प्रशासनिक व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोजबीन करने के दौरान शवों का पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों में चिंता बढ गयी थी. थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >