बिहारशरीफ: NH-20 पर सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा बिस्किट लदा वाहन, चालक की मौत

Biharsharif Truck Accident : नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर बिस्किट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

Biharsharif Truck Accident : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन (NH-20) पर एक बिस्किट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले से खड़े ट्रक से जा टकराया. इस दर्दनाक दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

नवादा के खजूरी बिगहा का रहने वाला था मृतक

मृतक चालक की पहचान नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित खजूरी बिगहा निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है. 28 वर्षीय विपिन कुमार के पिता का नाम रामेश्वर प्रसाद यादव है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुजफ्फरपुर से रांची जा रहा था बिस्किट लदा ट्रक

मृतक के भाई सुमंत कुमार ने बताया कि विपिन मुजफ्फरपुर से ट्रक पर बिस्किट लादकर रांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कासिमचक गांव के पास अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई. झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से पीछे से जोरदार ढंग से टकरा गया.

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को तुरंत पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव और यातायात हुआ सामान्य

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क से हटाकर एनएच-20 पर यातायात को पूरी तरह सामान्य करा दिया गया है.

Also Read : राजगीर: इको-टूरिज्म का हब बनेंगे नालंदा के ऐतिहासिक कमल सरोवर और पुष्करणी तालाब, पर्यटकों को मिलेगा वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >