बिहारशरीफ : बिंद में श्री संत रविदास विकास शिविर, राशन कार्ड के आवेदन से जन्म प्रमाण पत्र तक मिला लाभ

बिहारशरीफ जिले के बिंद और लोदीपुर पंचायत में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महादलित परिवारों को सरकार की 22 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है. अधिकारियों ने त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.

बिहारशरीफ जिले के बिंद और लोदीपुर पंचायत में गुरुवार को श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में महादलित टोलों के परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर पहल की गई.

इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी स्वेता कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार और संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित जानकारी ली गई.

वंचित परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

शिविर का मुख्य उद्देश्य महादलित टोले में रहने वाले वैसे परिवारों को चिह्नित करना है. बिहार सरकार के 22 विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर में पात्र परिवारों से आवेदन और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई.

अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लाभुकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई.

अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया त्वरित समाधान का भरोसा

शिविर में बड़ी संख्या में महादलित परिवारों ने पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. पंचायत प्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने तथा जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करने की अपील की.

Also Read: नालंदा में आकाशीय बिजली का कहर; हिलसा में छत पर खेल रही 8 वर्षीय बच्ची की मौत, करायपरसुराय में छत तोड़ इन्वर्टर पर गिरा ठनका, युवक जख्मी

प्राप्त आवेदनों का निष्पादन और प्रमाण पत्र वितरण

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी पोर्टल पर प्रविष्टि कर दी गई है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति के लिए पोर्टल पर भेजा गया है.

वहीं, पूर्व में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करते हुए चार लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर टोला सेवक उपेंद्र कुमार, विकास मित्र राजेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक पप्पु राम, सरोज कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >