13 अगस्त को बिहारशरीफ में विशाल तिरंगा यात्रा, गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी से समरसता का संदेश

बिहारशरीफ में 13 अगस्त को भाजपा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. साथ ही गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी से समरसता का संदेश दिया जाएगा.

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित मेहनौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और सामाजिक पहलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई. इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 'हर घर तिरंगा अभियान' तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी से जुड़े पावन कार्यक्रमों का सफल आयोजन रहा.

13 अगस्त को बिहारशरीफ में आयोजित होगी विशाल तिरंगा यात्रा

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक देशभर में 'हर घर तिरंगा अभियान' बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से बच्चों के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया ताकि उनमें बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के संस्कार सिंचित हो सकें. इसी क्रम में 13 अगस्त को बिहारशरीफ शहर में एक ऐतिहासिक और विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया.

संत गुरु रविदास की पावन मिट्टी से होगा वृक्षारोपण व पूजन

बैठक में जानकारी दी गई कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरा कलश बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में स्थापित किया गया है. इस पवित्र मिट्टी को नालंदा जिले के विभिन्न प्रमुख मठों व मंदिरों में ले जाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके साथ ही इस पावन माटी का उपयोग कर जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और समरसता के प्रतीक स्वरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

बैठक में प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस सांगठनिक बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, योगेंद्र मंडल, राजू माहुरी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, जिला प्रोटोकॉल प्रभारी अमित गौरव, अनुग्रह नारायण, धनंजय सिंह, अमित कुमार, रौशन कुमार यादव और आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: नालंदा के मानपुर में काम से लौट रहे अधेड़ को अज्ञात टेम्पो ने कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >