बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 5 बेड का अत्याधुनिक ICU शुरू, गंभीर मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Nalanda News : नालंदा के मॉडल सदर अस्पताल में 5 बेड के नए अत्याधुनिक ICU वार्ड का उद्घाटन हो गया है. यह गंभीर मरीजों के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अन्य आवश्यक सुविधाओं से लैस है. इससे रेफरल की समस्या कम होगी और समय पर बेहतर इलाज मिलेगा.

Nalanda News : बिहारशरीफ के मॉडल सदर अस्पताल में नवनिर्मित पांच बेड के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड का बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन मोड से उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में कुल 105 नए आईसीयू वार्ड का एक साथ लोकार्पण किया, जिसमें नालंदा का मॉडल सदर अस्पताल भी शामिल है.

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार, मेयर अनीता कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद इमरान समेत कई चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है नया आईसीयू

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नवनिर्मित आईसीयू वार्ड को तकनीकी रूप से कुछ दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल लाभ मिल सके. हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा इसका औपचारिक उद्घाटन अब संपन्न हुआ है.

आईसीयू वार्ड शुरू होने से जिले के गंभीर मरीजों को इलाज में बड़ी सहूलियत हो रही है. पहले वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर की जरूरत वाले मरीजों को पटना या अन्य हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था. अब पांच बेड के इस अत्याधुनिक आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम, मॉनिटर, ऑक्सीजन सप्लाई जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

गंभीर मरीजों को समय पर मिलेगा बेहतर इलाज

सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने कहा कि इससे नालंदा और आसपास के जिलों के गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा और रेफरल की विवशता लगभग समाप्त हो गई है. अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की तैनाती भी कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >