नालंदा में 25 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

नालंदा जिला नियोजनालय द्वारा 25 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 1000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 12,000 से 45,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा.

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है.

यह रोजगार मेला संयुक्त श्रम भवन, ब्लॉक कैंपस, बिहारशरीफ में आयोजित होगा. मेला सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें 1000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी.

जिला नियोजनालय के अनुसार, मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर और कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देना है.

ये प्रमुख कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेले में देश व राज्य की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से:

  • Reeshav Automobiles
  • L&T Construction Skill Training Institute
  • Quess Corp Ltd.
  • Santamani Paper Mills (Bihar Sharif)
  • Freedom Employability Academy
  • Blinkit
  • KK Enterprises
  • HRVS India Pvt. Ltd.
  • Sanchita & Navya
  • 2Coms
  • Maa Security Services
  • Bread and Better Educands
  • Gilani Institute of Skills Pvt. Ltd.
  • Ananya Tata Motor
  • Ananya Green Tractor Showroom

12 हजार से 45 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

इन कंपनियों द्वारा रिटेल, हेल्थकेयर, अकाउंटिंग, डिलीवरी सर्विस, हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोबाइल और सिक्योरिटी सर्विसेज समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पद के अनुसार ₹12,000 से लेकर ₹45,000 प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

18 से 40 वर्ष के युवा ले सकते हैं भाग, ये दस्तावेज लाएं साथ

मेले में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के इच्छुक युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं. जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है. मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ निम्नलिखित कागजात जरूर लाएं:

  • अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूमे)
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो

सहायता एवं जानकारी के लिए दूरभाष नंबर

रोजगार मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय अवधि के दौरान जिला नियोजनालय, नालंदा के हेल्पलाइन दूरभाष संख्या 06112-359276 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >